मुजफ्फरपुर। शहर के तालाब और बूढ़ी गंडक नदी किनारे बनने वाले छठ घाटों की साफ-सफाई तेज हो गई है। नगर निगम के कर्मचारी जेसीबी लगा बूढ़ी गंडक नदी से सटे अखाड़ाघाट, आश्रम घाट व लकड़ी ढाई की सफाई का काम शुरू कर दिए है।
हालांकि, दलदल मिट्टी के कारण अखाड़ाघाट व आश्रम घाट में जेसीबी का चक्का फंस रहा है। बाढ़ के दौरान अखाड़ाघाट में बनी सीढ़ी पर काफी मात्रा में मिट्टी चढ़ गई थी, जिसे जेसीबी से हटा कर साफ कर दिया गया है।
शहर को जिन-जिन तालाब व सिकंदरपुर मन किनारे डछ पूजा के लिए घाट को चिन्हित किया गया है, उन सभी तालाबों की साफ-सफाई भी तेजी से करने का आदेश नगर आयुक्त ने दिया है।
दूसरी ओर, नगर निगम के सफाई से जुड़े पदाधिकारी व कर्मियों की छुट्टी भी छठ पूजा तक के लिए रद्द कर दी गई है।
नगर आयुक्त ने बताया कि साप्ताहिक अवकाश रविवार के दिन भी सफाई का काम चलेगा। इंजीनियरों को खतरनाक घाटों को चिन्हित कर बैरिकेडिंग कराने का आदेश दिया गया है।
बूढ़ी गंडक नदी किनारे के घाटों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। इसके लिए वाच टावर के साथ महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम बनाने का भी आदेश नगर आयुक्त ने दिया है। सौजन्य : प्रभात खबर
