मुजफ्फरपुर : मुख्य सचिव ने कोविड-19 सेंटर व पीआईसीसी वार्ड का किया उद्घाटन

मुजफ्फरपुर। मुख्य सचिव त्रिपुरारी शहर ने एसकेएमसीएच में आईसीआईसीआई बैंक के सीएसआर से निर्मित 100 बेड का कोविड-19 सेंटर और कैंसर अस्पताल में 100 बेड का पीआईसीसी वार्ड का उद्घाटन किया।इस मौके पर उन्होंने कहा कि कोविड-19 वार्ड और पीआईसीसी वार्ड मरीजों के बेहतर इलाज की दिशा में उपयोगी साबित होगा।इससे बेहतर इलाज की सुविधा मुहैया कराई जाएगी और मरीजों को इसका लाभ मिल सकेगा।आईसीआईसीआई बैंक के जोनल हेड निलेश रंजन तथा रीजनल हेड शिव पटनायक एवं ओम सुधांशु मोहन ने बताया कि आईसीआईसीआई बैंक के सीएसआर से बना कोविड-19 वार्ड कोविड-19 मरीजों के इलाज के मद्देनजर महत्वपूर्ण भूमिका में होगा।उन्होंने बताया कि सभी 100 बेड पर ऑक्सीजन की निर्बाध सप्लाई है। मौके पर डीएम प्रणव कुमारएडिशनल सेक्रेटरी स्वास्थ्य विभाग-सह-सीईओ आयुष्मान भारत डॉ कौशल किशोर,उप विकास आयुक्त आशुतोष द्विवेदी, निदेशक डीआरडीए चन्दन चौहान, एसकेएमसीएच के प्रिंसिपल एवं अधीक्षक के साथ सभी वरीय चिकित्सक उपस्थित थे।साथ ही वरीय शाखा प्रबंधक आईसीआईसीआई बैंक आनंद कुमार,शाखा प्रबंधक अजय कुमार एवं विभाकर मिश्रा भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.