मुजफ्फरपुर। शराबबंदी अभियान को गति प्रदान करने के उद्देश्य से एवं सघन जन जागरूकता अभियान को लेकर समाहरणालय परिसर से मद्य
निषेध जागरूकता वाहनों को डीएम व उप विकास आयुक्त ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस मौके पर डीएम प्रणव कुमार ने कहा कि शराबबंदी अभियान को गति प्रदान करने के उद्देश्य से मद्य निषेध जागरूकता रथों को रवाना किया गया है।
शहर एवं प्रखंडों में घुम-घुम कर लोगों को जागरूक करेंगे। उन्होंने इस मौके पर अपील की कि शराब सेवन जानलेवा है शराब को ‘ना’ कहें।
शराब मुक्त समाज का निर्माण करना भावी पीढ़ी को सम्मान देना है। अत: शराब सेवन से बचें खुद को स्वस्थ रखें और स्वस्थ समाज के निर्माण में महती भूमिका निभाएं।
मौके पर उत्पाद अधीक्षक संजय कुमार राय एवं जिला जनसंपर्क अधिकारी कमल सिंह ,जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार भी उपस्थित थे।
