मुजफ्फरपुर : धनतेरस व दीपावली पर यातायात व्यवस्था के लि अस्थायी ट्रैफिक रूट तैयार

मुजफ्फरपुर। धनतेरस व दीपावली पर यातायात व्यवस्था के लिए एसडीओ व नगर डीएसपी ने संयुक्त रूप से अस्थायी ट्रैफिक रूट तैयार किया है।इसके तहत पांच रूटों पर वन-वे होगा। शहर में छह जगहों पर वैकल्पिक पार्किंग स्थल भी बनाए गए है। डीएसपी रामनरेश पासवान ने बताया की दो व चार नवंबर को सरैयागंज टावर से गोला रोड में वाहनों की नो-इंट्री रहेगी।ब्रह्मपुरा की तरफ से आने वाली सभी गाड़ियां डीएम आवास होते हुए कंपनीबाग चौक तक पहुंचेगी।इससे आगे गाड़ियों के प्रवेश पर प्रतिबंध इससे आगे गाड़ियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। पैदल जाने की अनुमति होगी।इसके अलावा हरिसभा चौक व छोटी कल्याणी की ओर से आने वाली सभी गाड़ियां कल्याणी चौक से मोतीझील ओवरब्रिज होकर स्टेशन की ओर निकलेंगी।बनारस बैंक चौक से आने वाली सभी गाड़ियां होटल शुभराज के सामने गांधी पुस्तकालय के पास वाली गली से जीडी मदर स्कूल के पास अखाड़ाघाट रोड में जाएंगी।वहीं, अखाड़ाघाट की ओर से आने वाली सभी गाड़ियां अन्नपूर्णा मंदिर सिकंदरपुर मोड़ से रानी सती मंदिर होते हुए करबला की ओर जाएंगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.