मुजफ्फरपुर। जिले के अलग-अलग प्रखंडों के स्कूलों में करीब दो सौ फ’र्जी शिक्षक सेवा दे रहे है। जब इसकी विभागीय जांच हुई तो यह पकड़े गए।
इसके बाद उनका वेतन रोक नियोजन रद्द करने के लिए विभाग ने संबंधित पंचायत नियोजन इकाइयों को पत्र भेजा है।
कई बार जिला कार्यालय से रिमाइंडर भी भेजा गया। लेकिन, नियोजन इकाइयों ने उसे दबाए रखा। डीपीओ स्थापना जमालुद्दीन ने बताया कि डेढ़ सौ से दो सौ शिक्षक अभी भी जिले में ऐसे होंगे।
जांच में सर्टिफिकेट फर्जी मिलने पर विभाग ने उनका वेतन रोक दिया है। उनका नियोजन रद्द करने का अधिकार विभाग के पास नहीं है।
इसके लिए पंचायत नियोजन इकाइयों को पत्र भेजा गया है। वर्ष 2015 में मुजफ्फरपुर सहित पूरे राज्य में शिक्षक नियोजन में फर्जीवाड़े के मामला सामने आने के बाद जांच शुरू हुई थी।
विभागीय स्तर पर जांच में जो शिक्षक पकड़े गए, उन्हें हटाने के लिए संबंधित पंचायत नियोजन इकाइयों को पत्र भेजा गया। अधिकांश नियोजन इकाइयों ने चिन्हित शिक्षकों को हटा दिया है।
