मुजफ्फरपुर। बिहार काउंसिल ऑन साइंस एंड टेक्नोलॉजी (बीसीएसटी) ने स्टूडेंट प्रोजेक्ट प्रोग्राम की शुरूआत की। इसके तहत इंजीनियरिंग और पॉलीटेक्निक के अंतिम वर्ष के छात्र भी प्रोजेक्ट बनाएंगे।
सभी इंजीनियरिंग व पॉलीटेक्निक कॉलेजों से आने वाले प्रोजेक्ट का मूल्यांकन राज्य स्तर पर किया जाएगा।
प्रोजेक्ट कार्य के लिए छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित भी किया जाएगा। हालांकि वे व्यक्तिगत तौर पर प्रोजेक्ट नहीं भेज सकेंगे।
बीसीएसटी की ओर से कहा गया है कि प्रोजेक्ट का प्रस्ताव कॉलेज के माध्यम से प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर के स्तर से विभाग को भेजा जाएगा।
राज्य स्तर से चयनित प्रोजेक्ट को विकसित करने के लिए विभाग से 10 हजार रुपए का अनुदान की व्यवस्था है।
कॉलेज में चार छात्र-छात्राओं की टीम बनेगी, कॉलेज की ओर से 30 नवंबर तक प्रस्ताव भेजने की अंतिम तिथि है। चयनित टॉप-50 प्रोजेक्ट में शामिल सदस्यों को सर्टिफिकेट व पांच-पांच हजार रुपए भी मिलेंगे।
