मुजफ्फरपुर। ठंड में ट्रैक की निगरानी के लिए इंजीनियरिंग विभाग की ओर से 58 रेलकर्मी की टीम बनाई गई है। यह टीम ठंड में ट्रैक की जाएं कर पता लगाएगी कि कही ट्रैक तो टूटा नहीं है।
इंजीनियरिंग विभाग कार्यालय में रविवार को ट्रैक मैन को बचाव के तरीके बताए गए। कहा गया कि रात में कोहरा गिरने से तापमान कम हो जाता है।
इससे ट्रैक गर्म-ठंडा होने से टूट जाता है। इससे यदि उस समय कोई ट्रेन गुजरती है, तो बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
इससे बचने के लिए शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक यह टीम समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर-हाजीपुर के बीच दोनों लाइनों की जांच करेगी।
एइएन दिलीप कुमार ने कहा कि कोहरा में पारदर्शिता कम होने के कारण सिग्नल दिखाई नहीं देती है।
दुर्घटना से बचाव के लिए कर्मियों को ट्रेनिंग दी गई है। यह कर्मी दुर्घटना को रोकने में सहायक होंगे।
