मुजफ्फरपुर। मोतीझील स्थित मफत लाल गली से नगर थाने की पुलिस ने 300 पीस मैनिएचर पैक श’राब बरामद कर त’स्कर मुकेश कुमार को भी दबोच लिया।
पुलिस की पूछताछ में तस्कर ने बताया कि वह हमसफर एक्सप्रेस से श’राब की खेप दिल्ली से लेकर घर आया था। श’राब झोली में रखा था।
मामले में मुकेश कुमार के साथ-साथ अन्य आ’रोपितों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी की कवायद जारी थी।
नगर थानेदार ओमप्रकाश ने बताया कि सूचना मिली कि वह दिल्ली से श’राब की खेप लेकर घर पहुंचा है।
इसके बाद छापेमारी की तो दो अलग-अलग ब्रांड की श’राब मिली। पुलिस का कहना है कि मुकेश ने बेटी के माध्यम से श’राब रिक्शा से घर भेजवायी थी।
वह कपड़ा खरीदने के लिए घर पर बोलकर गया था। पति की गि’रफ्तारी की सूचना पर मुकेश की पत्नी थाने पहुंची।
पति को हा’जत में बंद देख वह रोने लगी। महिला सिपाही ने उसे थाने हटाया। सौजन्य : प्रभात खबर