मुजफ्फरपुर : अधिक बारिश व जलजमाव से सूख रहे लीची के पेड़

मुजफ्फरपुर। अधिक बारिश और जलजमाव से मुजफ्फरपुर की प्रसिद्ध शाही लीची के पेड़ सूख रहे है। इस बार अत्यधिक बारिश के कारण बगीचों में तीन से से चार माह तक लगातार जलजमाव की स्थिति बनी रही।स्थिति यह है कि पानी सूखने के साथ ही लीची के पेड़ तेजी से सूख रहे है। लीची के साथ कटहल और आम के भी पेड़ भी सूख रहे है।किसानों की मानें तो जलजमाव के कारण इलाके में 15 से 20 फीसदी लीची, आम और कटहल के पेड़ अब तक सूख चुके है।पेड़ों से सूखने का यह सिलसिला जारी है। इन पेड़ों के बचाव का उपाय नहीं हुआ तो बचे पेड़ों को भी बचाना मुश्किल होगा।क्योंकि जैसे-जैसे पानी सूख रहा है उसी रफ्तार में पेड़ों का सूखना भी जारी है।जलजमाव के कारण विभिन्न तरह के कीट व फंगस का प्रकोप भी पेड़ों के सूखने का बड़ा कारण बताया जा रहा है। सौजन्य : प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.