मुजफ्फरपुर : डीएम ने छठ घाटों का निरीक्षण कर दिए दिशा-निर्देश

मुजफ्फरपुर। छठ पूजा को लेकर डीएम प्रणव कुमार ने शहरी क्षेत्र स्थित बूढ़ी गंडक नदी स्थित सीढ़ी घाट, आश्रम घाट, अखाड़ा घाट, लकड़ी ढहाई घाट सहित अन्य महत्वपूर्ण नदी घाटों का एसडीआरएफ की मोटर बोट के माध्यम से निरीक्षण किया।इस दौरान सुरक्षा को लेकर कई दिशा-निर्देश भी दिए। इसके साथ ही शहर के बीच स्थित साहू पोखर व पड़ाव पोखर का निरीक्षण भी डीएम ने किया।निरीक्षण के क्रम में उन्होंने नगर निगम द्वारा की जा रही घाटों की मरम्मत और सफाई व्यवस्था का जायजा भी लिया।साथ ही इस संबंध में उन्होंने नगर आयुक्त और तकनीकी विभागों के अभियंताओं को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि दीपावली तक हर हाल में सभी नदी घाटों की सफाई की मुकम्मल व्यवस्था सुनिश्चित करें ताकि छठ व्रतियों को दिक्कतों का सामना ना करना पड़े।निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त, नगर निगम, मुजफ्फरपुर, अनुमंडल पदाधिकारी, पूर्वी एवं पश्चिमी, प्रभारी पदाधिकारी, जिला आपदा प्रबंधन प्रशाखा,मुजफ्फरपुर तथा अंचलाधिकारी मुशहरी व कांटी को संगम घाट, कांटी से दादर घाट, सीढ़ी घाट, आश्रम घाट, अखाड़ा घाट, लकड़ीढहाई घाट सहित जिले के सभी चिन्हित संवेदनशील घाटों पर सुरक्षात्मक बैरिकेडिंग, घाटों पर प्रकाश व्यवस्था,गोताखोर/नाव/नाविकों की प्रतिनियुक्ति, एस.डी.आर.एफ. टीम की प्रतिनियुक्ति, प्रत्येक घाट पर नियंत्रण कक्ष की स्थापना, घाटों पर दण्डाधिकारी/पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति सहित घाटों की साफ सफाई, घाटों का समतलीकरण, कूड़ा निस्तारण, वाच टावरों, पार्किंग व्यवस्था, महिला श्रृद्धालुओं हेतु प्रत्येक घाट पर चेंज रूम, प्रवेश/निकासी मार्ग आदि व्यवस्थाओं को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा प्रभारी पदाधिकारी, जिला आपदा प्रबंधन प्रशाखा, मुजफ्फरपुर को प्रत्येक घाट हेतु पर्याप्त संख्या में सुरक्षात्मक संदेशों से संबंधित बैनर-पोस्टर लगाने तथा आडियो संदेशों का प्रसार व्यापक स्तर पर कराने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर डीएम ने जिलेवासियों से अपील की गई कि पर्व-त्योहार के अवसर पर ,भीड़-भाड़ से बचने एवं सामाजिक दूरी मेंटेन करने के मद्देनजर जहां तक संभव हो लोग छठ महापर्व अपने-अपने घर पर ही मनाएं तथा बच्चों, महिलाओं व युवाओं को घाटों पर नहीं आने दें व नदी घाटों, तालाबों, पुलों पर खेलने नहीं दें ताकि जिले में इस पर्व के दौरान डूबने की घटना नहीं होने पाए। जिलाधिकारी ने सभी संबधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सदैव सतर्क रहें तथा छठ महापर्व की प्रत्येक स्तर पर तैयारी सुनिश्चित करने के लिए स्वयं घाटो का निरीक्षण करें तथा समस्त सुरक्षात्मक व आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.