मुजफ्फरपुर। दीपावली पर्व के मद्देनजर जिले में अग्नि सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा अगलगी की घटनाओं की रोकथाम के लिए अग्निशमन पदाधिकारी,
मुजफ्फरपुर संतोष पांडे व अवर अग्निशमन पदाधिकारी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में जिले की सघन बस्तियों व बाजारों में विशेष अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
इस दौरान आमजन व दुकानदारों को अग्नि सुरक्षा के व्यापक प्रबंध करने तथा अग्निशामक यंत्र पर्याप्त संख्या में लगाने की सलाह दी जा रही है।
अग्निशमन जवानों द्वारा जिले भर में पटाखों पर बिक्री व उपयोग पर रोक के बारे में भी आम लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
इस अवसर पर अग्निशमन पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर ने बताया कि दीपावली पर्व के दौरान फायर ब्रिगेड की टीम पूरी तरह से सजग एवं सतर्क है। अग्नि घटनाओं के प्रति संवेदनशील स्थलों तथा ब्लैक स्पॉटओं की पहचान कर ली गई है
व ऐसे सभी संवेदनशील स्थलों पर फायर टीम की तैनाती की जा रही है। उन्होंने जिले वासियों से अपील की थी इको दीपावली मनाएं तथा इस पर्व के माध्यम से खुशियां फैलाएं। इस दौरान कोई भी आपदा घटित ना होने दें।
