मुजफ्फरपुर। डीएम प्रणव कुमार और वरीय पुलिस अधीक्षक ने स्टेशन पर चल रहे कोविड-19 टेस्टिंग सेंटर का निरीक्षण किया।
वहां पर चलाए जा रहे 16 टेस्टिंग सेंटर को लेकर डीएम ने निर्देश दिया कि इसे और बढ़ाया जाए।
उन्होंने दूसरे राज्यों से आ रहे यात्रियों की अधिक से अधिक टेस्टिंग करने पर जोर दिया।
साथ ही एक भी यात्री न छूटे इसे सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। बता दें कि दीपावली और छठ पूजा को लेकर बिहार से बाहर के राज्यों से लोगों के आने का सिलसिला जारी है।
बड़ी संख्या में यात्री ट्रेन से मुजफ्फरपुर स्टेशन पहुंच रहे है।
उनकी कोविड जांच के लिए स्टेशन पर पुख्ता व्यवस्था की गई है। वहीं बाहर से आने वाले यात्रियों की कोविड-19 टेस्टिंग सेंटर पर जांच हो रही है।