मुजफ्फरपुर : ग्रीन पटाखों की गांव में मंजूरी, शहर इलाके में पटाखे चलाने व बिक्री पर रोक

मुजफ्फरपुर। गांव में जहां ग्रीन पटाखों की मंजूरी हैं, शहरी इलाकों में पटाखे चलाने व बिक्री पर रोक रहेगी।यह राष्ट्रीय हरित अधिकरण( एनजीटी) के आदेश के आलोक में शहरी क्षेत्रों में पटाखे की बिक्री व चलाने पर रोक है। ग्रामीण क्षेत्रों में पटाखे चलाने की इजाजत है।हालांकि, इसके लिए भी समय सुनिश्चित कर दिया गया। इसके लिए लोगों को जानकारी देने और जागरूक करने के लिए प्रचार-प्रसार किया गया।एडीओ पूर्वी ज्ञान प्रकाश ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहन को रवाना किया। एसडीओ पूर्वी ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा दिए गए आदेश के अनुपालन को लेकर सख्त निर्देश दिए गए है।कहा कि शहरी क्षेत्र में पटाखों की बिक्री एवं उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। आदेश का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई होगी। वहीं जिला प्रशासन की ओर से अपील की गई है कि त्योहारों पर पटाखा नहीं छोड़े।पटाखा फोड़ने से हवा में कई हानिकारक धातु की मौजूदगी बुजुर्गो को बच्चों के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है।दीपावली पर पटाखा नहीं छोड़ कर शहर को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में सहयोग करने की अपील की गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.