समस्तीपुर। डीइओ और डीपीओ (स्थापना)समस्तीपुर और संगठन के पदधारक के काफी मशक्कत के बाद धनतेरस के शुभ अवसर पर जीओबी व एसएसए मद आच्छादित शिक्षकों का वेतन भुगतान करवाने में सफल रहे।
इसके लिए संबंधित सभी पदाधिकारी,कार्यालय कर्मी,बैंककर्मी एवं वेतन भुगतान में सहयोग करने वाले सभी संगठन के पदधारक धन्यवाद के पात्र हैं।
यह बात बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ(मूल)समस्तीपुर के जिलाध्यक्ष कुमार रजनीश ने कही।
उन्होंने कहा कि जिले के सभी शिक्षकों को आस्था के पर्व दिपावली एवं छठ पूजा के शुभ अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दी गई।
उन्होंने कहा कि जिले के 20 प्रखंडों के वेतन लंबित रहने से आर्थिक सामना कर रहे पंचायत/ प्रखंड/नगर शिक्षक परेशान और आक्रोशित थे। इसलिए संघ आंदोलन करने की चेतावनी दी थी।
इसके लिए संघ ने दीपावली से पहले वेतन भुगतान नहीं होने की स्थिति में आमरण अनशन शुरू करने के लिए पूर्ण तैयारी कर चुके थे।
जिसके बाद बढ़ते दबाव के बाद आखिरकार डीइओ और डीपीओ (स्थापना)समस्तीपुर ने हरकत में आकर पटना स्वयं जाकर प्रयास शुरू की तथा
संगठन की सहयोग से माननीय शिक्षा मंत्री एवं माननीय प्रतिपक्ष नेता की पहल पर वेतन भुगतान करने की तकनीकी गड़बड़ी को सुधार करवाया गया। जिसके बाद वेतन का भुगतान हुआ है।
