मुजफ्फरपुर : दीपावली और छठ पूजा ट्रेनों में नहीं मिल रहे कंफर्म टिकट, लोग कार से ही पहुंच रहे घर

मुजफ्फरपुर : दीपावली और छठ पर्व पर ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिलने पर लोग दूसरे राज्यों से अपने शहर कार से ही सपरिवार पहुंच रहे है।जयपुर, बनारस, दिल्ली सहित अन्य शहरों से भी लोग मुजफ्फरपुर पहुंचने लगे है। वहीं कुछ परिवार दीपावली के बाद चलने के प्लान में है।बनारस में इंजीनियर रीतेश कार से ही अपने घर लौटने का प्लान बना चुके है। गन्नीपुर निवासी रीतेश के माता-पिता बार-बार कॉल कर रहे है।इस बार दीपावली से पहले ही आ जाओ। वहीं बंगलुरु में रहने वाले आनंद का कहना है कि फ्लाइट के टिकट के दाम आसमान छू रहे है।इसलिए वह कार से मुजफ्फरपुर के लिए प्रस्थान कर चुके है। इस तरह से दूसरे राज्यों में रहने वाले जिले के लोग छठ पूजाऔर दीपावली पर हर हाल में अपने घर पर पहुंचने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे है। ट्रेन, फ्लाइट के अलावा अपना वाहन और किराये का भीवाहन से अपने घर पहुंच रहे है। छठ से पहले घर पर पहुंचने के लिए लोग उत्सुक है। वहीं घर वाले भी इंतजार कर रह है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.