मुजफ्फरपुर: दीपावली और छठ पूजा पर बाहर से आने वालों का होगा टीकाकरण

मुजफ्फरपुर। दीपावली और छठ पूजा पर दूसरे राज्यों से आने वाले वैसे लोग जिन्होंने अभी तक कोरोना का टीका नहीं लिया है उनका स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण करेगा।इसके लिए हर पंचायत में दूसरे राज्यों कौन-कौन लोग आए है, उसका डाटा आशा तैयार कर पीएचसी प्रभारियों को देगी।उस डाटा के मुताबिक मोबाइल टीम ऐसे लोगों के घर जाकर उनका टीकाकरण करेगी।अगर कोई व्यक्ति टीका लेने से इनकार करता है, तो उसे इसका कारण बताना होगा।मोबाइल टीम दिन भर में जितने लोगों का टीकाकरण करेगी, सिविल सर्जन इसकी हर दिन की रिपोर्ट मुख्यालय को भेजेंगे।सीएसस का कहना है कि दूसरे राज्यों से आने वाले जितने लोग टीकाकरण से वंचित हैं, उन्हें टीका दिया जाएगा।इसके लिए मोबाइल टीम गठित कर दी गई है। इसके साथ ही हर दिन तीन पंचायत को सौ फीसदी टीकाकरण करने का निर्देश दिया गया है। सौजन्य : प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.