मुजफ्फरपुर: ठंड में बढ़ोतरी, रात में सामान्य से कम हुआ तापमान

मुजफ्फरपुर। ठंड में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है। खासकर शाम होते ही ठंड का प्रकोप दिखना शुरू हो जा रहा है।इसके अलावा ग्रामीण इलाके में रात से लेकर तड़के सुबह तक अधिक ठंड पड़ रही है। रात के तापमान में लगातार गिरावट हो रही है।वहीं अधिकतम और न्यूनतम तापमान भी सामान्य से कम रह रहा है। सूरज ढलते ही ठंड बढ़ने लगती है।लोगों ने अब रात व सुबह में गर्म कपड़े पहनना शुरू कर दिया है,हालांकि, पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 8 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। जबकि न्यूनतम तापमान में 1.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.