मुजफ्फरपुर। धरतेरस और दीपावली पर बिना बाधा बिजली आपूर्ति के लिए विभाग ने तैयारी की है।
इस अवसर पर जिले में 30 मेगावाट अधिक बिजली खपत होगी। रोजाना ढाई सौ मेगावाट बिजली की खपत जिले में होगी।
वहीं धनतेरस और दीपावली को लेकर 280 मेगावाट बिजली की डिमांड है। बिजली व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए बिजली विभाग की ओर से तैयारी की जा रही है
हालांकि विभाग का तैयारी कितना कारगर होगा, यह दीपावली के दिन पीक ऑवर में ही चलेगा।
जिला प्रशासन के निर्देश पर बिजली के मेटनेंस के लिए क्विक रिस्पांस टीम बनाई गई है जिसमें कनीय अभियंता से लेकर लाइन मैन और तकनीकी कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
डीटीआर से लेकर पोल तक निगरानी होगी। फॉल्ट की सूचना मिलते ही ठीक किया जाएगा।
सबसे अधिक लोड कलमबाग, मिठनपुरा , कल्याणी, सरैयागंज, मोतीझील और अघोरिया बाजार वाले इलाके में रहता है।
दीपावली के दौरान बिजली की खपत दस से 15 फीसदी बढ़ने की उम्मीद है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी दीपावली को लेकर बिजली पर खपत बढ़ेगी।
