मुजफ्फरपुर : धनतेरस और दीपावली को लेकर लड्डू की अधिक है डिमांड

मुजफ्फरपुर। धनतेरस पर बाजारों में अधिक डिमांड लड्डू की है। गोंद, बेसन और मोतीचूर के लड्डू की अधिक डिमांड है। इसके साथ ही काजू बर्फी का भी बाजार अच्छा है।बाजारों में इस बार 160 से लेकर 600 रुपए किलो तक के लड्डू कई रेंज में उपलब्ध है। मिठाई कारखानों से ऑर्डर के हिसाब कारीगर दिन रात मिठाई बनाने में जुटे है।शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रो तक मिठाई के दुकानों पर मिठाई बनाने के ऑर्डर आ रहे है। शहर में छोटे-बड़े एक हजार से अधिक दुकानें है।इसके अलावा दो दर्जन से अधिक बड़े कारखानें है। जिनके यहां से छोटे दुकानों में मिठाई की आपूर्ति होती है।मिठाई के दुकानदारों की मानें तो दीपावली को लेकर लड्डू के अलावा रसमाधुरी, गुलाब जामुन, छेना की मिठाई और खोआ की बर्फी, कलाकंद सहित अन्य मिठाई बनाए जा रहे है।सबसे अधिक लड्डू की डिमांड अधिक है। बाजार की मांग के अनुसार मिठाई की तैयारी की जा रही है। इसके अलावा दीपावली पर देने के लिए चॉकलेट पैक की डिमांड बढ़ गई है।एक कंपनी के प्रतिनिधि ने बताया कि पहले शहर में रोज दो से तीन लाख के चॉकलेट की डिमांड होती थी। दीपावली के मौके पर इसकी मांग दोगुनी हो गई है।मिठाई के दुकानों के अलावा जेनरल स्टोर्स में इसकी सप्लाई की जा रही है। साथ ही सनपापड़ी की भी डिमांड है।वहीं दीपावली को देखते हुए शहर के कई मिठाई दुकानों में काजू, मिशमिश, बादाम और अखरोट का गिफ्ट आइटम तैयार किया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.