मुजफ्फरपुर। धनतेरस और दीपावली पर अग्नि सुरक्षा के तैनात रहेगी फायर ब्रिगेड की क्यूआरटी

मुजफ्फरपुर। धनतेरस और दीपावली पर अग्नि सुरक्षा के लिए फायर ब्रिगेड की क्यूआरटी तैनात रहेगी।इसके लिए छाता चौक स्थित पटाखा मंडी के बाहर वाटर और फोम टेंडर की गाड़ियां उपलब्ध रहेगी।शहर से लेकर गांव तक आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए 24 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां अलर्ट मोड में रहेंगी।चंदवारा स्थित फायर स्टेशन में चार टीमें रहेंगी। आगजनी की सूचना मिलते ही टीम रवाना होगी।जिला अग्निशमन पदाधिकारी संतोष कुमार पांडेय के नेतृत्व में लोगों को अग्नि सुरक्षा को लेकर जागरूक किया गया।उनका कहना है कि दीपावली को लेकर फायर ब्रिगेड की टीम पूरी तरह से सजग और सतर्क है।अग्नि की घटनाओं के प्रति संवेदनशील स्थलों तथा ब्लैक स्पॉटों की पहचान कर ली गई है।यहीं नहीं फायर ब्रिगेड के कर्मी पूरे जिले में पटाखें की बिक्री व उपयोग पर रोक के बारे में आम लोगों को जागरूक किया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.