मुजफ्फरपुर: स्कूलों में बच्चों की होगी दक्षता जांच

मुजफ्फरपुर। जिले के 141 स्कूलों में बच्चों की दक्षता जांच होगी। इसमें पहली बार निजी स्कूलों को भी शामिल किया गया है।मुजफ्फपुर सहित देश के सभी चयनित जिलों में यह परीक्षा एक साथ 12 नवंबर को होनी है।शिक्षा विभाग की ओर इसके लिए तैयारी कर ली है। नेशनल अचीवमेंट सर्वे (एनएएस) 2021 के लिए इन स्कूलों का चयन किया गया है।चयनित स्कूलों के तीसरी, पांचवीं, आठवीं व दसवीं कक्षा के बच्चों की विभिन्न विषयों में दक्षता जांची जाएगी।परीक्षा के लिए छात्र-छात्राओं का चयन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। जिस स्कूल में परीक्षा होगी, वहीं के छात्र शामिल होंगे।शिक्षा विभाग की ओर से इसको लेकर छात्रों की तैयारी शुरू करा दी गई है। डेढ़ से दो घंटे की वैकल्पिक परीक्षा ली जाएगी।नेशनल अचीवमेंट सर्वे एक नमूना आधारित सर्वेक्षण है। राष्ट्रीय स्तर पर इसकी रिपोर्ट तैयार कर बच्चों की दक्षता बढ़ाने लिए राज्यवार नीति तैयार की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.