मुजफ्फरपुर। दीपावली और छठ पूजा पर घर आने वालों को छठ के बाद परदेस लौटने के लिए ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है।
बिहार से अन्य राज्यों को जाने वाली अधिकांश ट्रेनों में सीटें फुल है। छठ के अगले सात दिनों तक बुकिंग के लिए मारामारी है।
13 नवंबर को जयनगर से नई दिल्ली जाने वाली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के स्लीपर श्रेणी में वेटिंग 125 है।
जबकि 14 नवंबर का वेटिंग 140 जा चुकी है। इसके अलावा जयनगर से लोकमान्य तिलक जाने वाली पवन एक्सप्रेस में स्लीपर में वेटिंग 130 है।
यह माह के अंत तक है। ट्रेनों में सीट नहीं मिलने के कारण यात्री बस के टिकट के जुगाड़ में है।
इसके लिए एडवांस बुकिंग कराने के लिए चक्कर लगा रहे है। बस कंपनी मनमाना दाम भी वसूल रही है।
रेलवे के तत्काल टिकट में बुकिंग कराने के लिए बिचौलिया को एडवांस पैसा यात्री दे रहे है।
हालांकि, आरपीएफ सख्ती करने की पूरी तैयारी में है। जिन यात्रियों को ट्रेनों में टिकट नहीं मिल पा रहा है, वे बस का टिकट लेेने के लिए प्रयास कर रहे है।
