मुजफ्फरपुर : चौड़ी होगी सड़क, पथ निर्माण विभाग ने भेजा राज्य सरकार को प्रस्ताव

मुजफ्फरपुर: शहर के आमगोला ब्रिज नाका से लेकर रामदयालु चौक तक सड़क का टू-लेन निर्माण करने और चांदनी चौक से बखरी और अखाड़ा घाट ब्रिज से लेकरएसकेएमसीएच मेडिकल चौक तक की सड़क का भी नए सिरे से निर्माण करने के लिए पथ निर्माण विभाग ने राज्य सरकार को प्रस्ताव के लिए भेज दिया है।कार्यपालक अभियंता अंजनी कुमार ने बताया कि विभागीय मंजूरी मिलने के साथ तीनों सड़कों की चौड़ाई बढ़ा नए सिरे से निर्माण के लिए एस्टीमेट तैयार कराई जाएगी।विशेष बात यह है कि सड़क के बीचों-बीच डिवाइडर देकर दोनों तरफ न्यूनतम सात मीटर तक की चौड़ाई होगी।दोनों तरफ आरसीसी नाला व फुटपाथ तक का भी निर्माण कराया जाएगा। बिजली के पोल और तार को डिवाइडर के ऊपर से खींचा जाएगा।इसके लिए पथ निर्माण विभाग वन ने राज्य सरकार को प्रस्ताव भेज दिया है। इसका फायदा यह होगा कि आमगोला ब्रिज नाकासे लेकर अघोरिया बाजार चौक तक सड़क की चौड़ाई बढ़ने के बाद ट्रैफिक समस्या से लोगों को मुक्ति मिलेगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.