BETTIAH : कैश वैन लूटने आए 5 अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

 

BETTIAH : बेतिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार नेपाली अपराधी और एक पूर्वी चंपारण के शातीर अपराधी को तीन देशी कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. सभी गिरफ्तार अपराधी  एक बड़ी लूट की घटना को अंजाम देने के लिए जमा हुए थे. बेतिया पुलिस अधीक्षक जयंतकान्त ने बताया कि बेतिया पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की कुछ नेपाली अपराधी बेतिया और आसपास के क्षेत्रो से लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले है।  इस पर तत्काल बेतिया सादर एसडीपीओ के नेतृत्व मे एक टीम का गठन कर छापेमारी की गई.

जिसमें बेतिया नगर थाना क्षेत्र के बड़ा रमना के पास से भोला पटेल , अरुण पटेल , दीपेन्द्र साह और शेखर साह सभी नेपाल निवासी और एक पूर्वी चंपारण के लवकेश कुमार को तीन देशी कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया. पूछताछ मे सभी अपराधियो ने बताया कि वे कैश वैन को लूटने आए हुए थे. साथ ही उन्होने यह भी बताया कि ये सभी वारदात चोरी के वाहन से अंजाम देने वाले थे.

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.