महिला सफाई कर्मी ने नशे में किया हाई वोल्टेज ड्रामा

MUNGER : बिहार में शराबबंदी लागू है और इसको लेकर कड़े कानून भी है. कड़े कानून के बाबजूद भी शराब मिल रही है। मुंगेर के पॉश इलाके में एक महिला शराब के नशे में हाई वोल्टेज ड्रामा करते हुए नज़र आयी. महिला किला परिसर के अंदर ड्रामा करते हुई नज़र आयी. आपको बता दें कि जिले के बड़े -बड़े अधिकारियों के कार्ययालय वहां मौजूद है. इसके बाबजूद भी एक महिला शराब के नशे में धुत होकर ड्रामा कर रही थी।

महिला शराब की नशे में इतने धुत थी उसके पास रखा देशी शराब का एक पाउच गिर गया और ये साफ भी हो गया कि महिला नशे में है। महिला के बारे में बताया जाता है महिला नगर निगम की सफाई कर्मी है।  घटना की जानकरी मिलते ही कोतवाली थाना, महिला पुलिस बल के साथ किला परिसर अम्बेडकर चौक पहुंची और महिला को हिरासत में लेकर सदर अस्तपताल में भर्ती कराया। नगर निगम कर्मी की ये हरकत शराबबंदी की पोल खोल कर रही है

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.