समस्तीपुर : भाजपा कार्यालय में स्व. कैलाशपति मिश्र की मनाई गई पुण्यतिथि

समस्तीपुर : भाजपा जिला कार्यालय में बुधवार को भाजपा के भीष्म पितामह श्रद्धेय स्व. कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि मनाई गई।इस अवसर पर भाजपा की ओर से भाजपा के स्थापना काल 6 अप्रैल 1980 से 6 अप्रैल 1990 तक के नेता और कार्यकर्ताओं का सम्मान कार्यक्रम का आयोजन हुआ।इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष उपेंद्र कुमार कुशवाहा ने की। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुनील कुमार गुप्ता ने किया।इस दौरान स्व. कैलाशपति मिश्र के पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।वहीं कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष प्रोफेसर अखिलेश्वर प्रसाद सिंह, प्रोफेसर विजय कुमार शर्मा, रूप नारायण झा, राम बहादुर सिंह, भाग नारायण राय, हरेराम चौधरी, कृष्ण देव प्रसाद सिंह, जयकृष्ण झा, अशोक चौधरी, कृष्ण मोहन गुप्तानवल झा,लक्ष्मी नारायण सिंह,श्याम नंदन सिंह, विजय पोद्दार सहित अन्य भाजपा समस्तीपुर के अपने कालखंड में आधार स्तंभ रहे नेता को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रोफेसर अखिलेश्वर प्रसाद सिंह ने कहा कि कैलाश जी एक अनुशासन प्रिय व संगठन रचनाकार थे।उन्होंने अपना पूरा जीवन जनसंघ के संस्थापक सदस्य से लेकर भाजपा तक अपना दधिची के रूप में योगदान दिया।इस मौके पर नेताओं ने कहा कि कैलाश जी भाजपा बिहार प्रदेश में गार्जियन भीष्म पितामह के रूप में भाजपा को स्थापित करने का काम किया।वे जनसंघ के संस्थापक सदस्य, बिहार भाजपा अध्यक्ष, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, 1977 में मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर के साथ बिहार वित्त मंत्री रहे। बाद में राज्यपाल बने। उनके पुण्यतिथि पर कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के विमला सिंह, जिला महामंत्री प्रभात कुमार ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार राज प्रवक्ता मुकेश कुमार सिंह, कौशल पांडे, वीरेंद्र यादव, राजू पटेल, ठाकुर संग्राम सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.