मुजफ्फरपुर। ठंड की दस्तक के साथ ही रात के तापमान में गिरावट जारी है। इस वजह से ठंड का बढ़ना जारी है।
पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। दिन के तापमान में भी मामूली गिरावट हुई है।
यह भी सामान्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों में रात का तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे रहने की संभावना है।
इस अवधि में अधिकतम तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में आसमान के साफ रहने की उम्मीद है।
उसके बाद तीन दिनों तक आसमान में हल्के से मध्यम बादल देखे जा सकते है।
इस दौरान मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है। आर्द्रता सुबह में 60-70 प्रतिशत और दोपहर में 35 से 45 फीसदी रहने की संभावना है।
औसतन सात से 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से मुख्यत: पछिया हवा चलने का अनुमान है।