मुजफ्फरपुर। रेलवे स्टेशन पर जीआरपी व आरपीएफ की बैठक हुई। इसमें छठ पूजा से पहले और बाद में रेल यात्रियों की भीड़ को लेकर चर्चा की गई।
इसमें निर्णय लिया गया कि भीड़ के दौरान फुट ओवर ब्रिज पर यात्री नहीं बैठेंगे। आरपीएफ की ओर से आइ हेल्प यू डेस्क शुरू होगा।
यहां यात्रियों को महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकेगी। एनाउंसमेंट में लापरवाही नहीं बरती जाएगी। ट्रेनों की घोषणा लगातार होगी।
इससे अफरातफरी नहीं मचेगी। स्टेशन निदेशक मनोज कुमार ने कहा कि 12 से 17 नवंबर को सभी को अलर्ट रहने को कहा गया है।
बाहर गाड़ियों पर भी विशेष निगरानी रखी जाएगी। इसके साथ ही सभी स्कैनर कार्य करेगा। पार्सल बिखरे होने को लेकर कहा कि सभी को तरीके से रखा जाएगा।
जो भी ट्रेनों से पार्सल आ रहा, उसे तत्काल हटाया जएगा। वहीं यात्रियों के लिए फर्स्ट एड काउंटर रहेगा।
बीमार व चोटिल यात्रियों की मदद करेगा। बैठक में जीआरपी थानेदार दिनेश कुमार साहू, एसएस सुधीर कुमार, मनोज ठाकुर आदि उपस्थित थे।

