मुजफ्फरपुर : दूसरे राज्यों से ट्रेन से आने वाले 29 फीसदी यात्रियों की हो रही कोरोना जांच

मुजफ्फरपुर। रेलवे स्टेशन पर बाहर राज्यों से आने वाले यात्रियों की कोरोना जांच करने धीमा चल रहा है।स्थिति यह है कि ट्रेन से आने वाले 29 फीसदी यात्रियों की ही कोरोना जांच हो रही है।रेलवे स्टेशन पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा 15 जांच काउंटर बनाए गए थे, लेकिन ट्रेन से उतरने वाले यात्रियों की भीड़ के बावजूद उनकी लाइन नहीं लगाई गई।जिन यात्रियों ने अपनी मर्जी से जांच कराई। उन्हीं की जांच हो पाई। सुबह दस बजे से रात दस बजे तक 3440 यात्रियों की ही कोरोना जांच हो पाई।जिले में ट्रेन से हर दिन 12 से 13 हजार यात्री आ रहे है। अगर 13 हजार यात्री दूसरे राज्यों से आते हैं और 34 सौ यात्रियों की ही कोरोना जांच होती

है, इस अनुपात में 86,00 यात्री बिना जांच कराए ही घर जा रहे है। निर्णय लिया गया था कि दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों के लिए कोरोना जांच जरूरी है।पहले उनकी कोरोना जांच करें, इसके बाद वे रेलवे स्टेशन से बाहर निकलेंगे। स्टेशन पर डीएम, एसएसपी, सिविल सर्जन, डीपीएम ने निरीक्षण के दौरान निर्णय लिया था।दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक राज्यों से आने वाले ट्रेनों की संख्या अधिक है। यात्रियों की जांच के लिए 15 काउंटर बनाए गए। सौजन्य : प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.