मुजफ्फरपुर : शहर के सदर अस्पताल में सफाई के लिए नई आउटसोर्सिंग एजेंसी चयन की कवायद शुरू है।
मुख्य सचिव के सख्ती के बाद प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बताया जाता है कि करीब दो साल पहले सदर अस्पताल समेत पूरे जिले की सफाई, खाना, सुरक्षा व
धुलाई व जेनरेटर की आपूर्ति करने वाले एजेंसी का अनुबंध समाप्त है। सभी एजेंसी वाले नए अनुबंध होने तक अपनी सेवा दे रहे है। इस बीच सदर
अस्पताल में जीविका की ओर से भोजन की सेवा देने के कारण यहां भोजन आपूर्ति करने वाली एजेंसी की सेवा का अनुबंध समाप्त है। सदर अस्पताल
की सफाई व्यवस्था को लेकर पिछले दिनों मुख्य सचिव ने निरीक्षण के बाद नाराजगी जताई। उनके निरीक्षण के दो दिन बाद सोमवार को जब सिविल
सर्जन डॉ. विनय कुमार शर्मा निरीक्षण किए तो सफाई की हालत में सुधार नहीं दिखा। सिविल सर्जन ने बताया कि कोरोना को लेकर नई एजेंसी के
चयन में विलंब हुआ। लेकिन अब इसकी प्रक्रिया को समय पर पूरा कर लिया जाएगा। वे अपने स्तर से इसकी समीक्षा करेंगे। सौजन्य : प्रभात खबर