मुजफ्फरपुर : छठ पूजा को लेकर पोखरों की हो रही साफ-सफाई

मुजफ्फरपुर। छठ पूजा को लेकर शहर के पोखरों की साफ-सफाई करने के साथ घाट तैयार किया जा रहा है।पानी के अंदर गंदगी उगी जलकुंभी और गंदगी की सफाई करना बड़ी समस्या है। निगमकर्मी पोखर किनारे की सफाई तो कर दे रहे है, लेकिन पानी के अंदर से गंदगी निकालने में परेशानी हो रही है।पोखरों में अत्यधिक पानी होने के कारण कर्मियों को अंदर में घुसना मुश्किल है। हालांकि, नगर निगम ने एक दर्जन से अधिक मछुआरे को बुला जाल लगा पानी के अंदर से जलकुंभी व गंदगी की सफाई करनी शुरू कर दी है।यूनिवर्सिटी पोखर से इसकी शुरुआत की गई है। बावजूद अभी जिस तरीके से पानी की सफाई होनी चाहिए, वह नहीं हो पाई है।इसी तरह की समस्या बीबीगंज गोविंदपुरी पोखर की भी है। इसके अलावा शारदानगर पोखर की भी है।इसके अलावा शारदानगर पोखर में जलकुंभी है। उसकी सफाई नगर निगम के लिए कराना मुश्किल हो गया है।शहर के जिन-जिन पोखर किनारे छठ पूजा होती है। उन सभी में चूना व ब्लीचिंग पाउडर डाल पानी की सफाई करने का आदेश नगर आयुक्त ने दिया है।सिटी मैनेजर ओमप्रकाश को मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी दी गई है। सौजन्य : प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.