मुजफ्फरपुर : दो साल में बिहार विवि से जुड़े 46 नए कॉलेज

मुजफ्फरपुर। दो साल में बीआरए बिहार विश्वविद्यालय से 46 नए कॉलेज के जुड़ने के साथ इसकी संख्या 105 हो गई है।स्नातक 2021-24 के लिए आवेदन की प्रक्रिया लगभग पूरी होने के बाद 29 कॉलेजों को संबद्धता मिली है।इस कारण नए जुड़े कॉलेजों में नामांकन के लिए छात्र-छात्राओं ने विकल्प भी नहीं दिया है। इस सत्र से 105 कॉलेजों के लिए एडमिशन की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।इसमें तीन सरकारी डिग्री कॉलेज और 39 अंगीभूत कॉलेज है। इसके अलावा 63 प्राइवेट कॉलेज हो गए है।नए कॉलेजों की संख्या बढ़ने के बाद भी एकेडमिक व एग्जामिनेशन का सत्र बेपटरी होने के कारण छात्रों की संख्या नहीं बढ़ रही है।दो साल पहले 17 संबद्ध कॉलेज थे, जो बढ़कर 63 हो गए है। इस सत्र के लिए आवेदन की प्रक्रिया अप्रैल में शुरू की गई थी।विवि की ओर से ऑनलाइन आवेदन के लिए यूएमआईएस पोर्टल खोला गया। तो 76 कॉलेजों का विकल्प दिया गया था।करीब पखवाड़े भर तक पोर्टल खुला रहा, जिसमें 105 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। हालांकि, डेढ़ माह में 38 हजार आवेदन ही आए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.