मुजफ्फरपुर : श्री श्री मां श्यामा काली की धूमधाम से की कई पूजा-अर्चना, भक्तों ने मां की आरती कर लिया आशीर्वाद

मुजफ्फरपुर : शहर के गन्नीपुर बंगाली कॉलोनी में 61 वां श्री श्री मां श्यामा काली पूजा धूमधाम से मनाया गया।इस अवसर पर मां की पूजा के पश्चात महिला-पुरुष श्रद्धालुओं सहित बच्चों ने धुनुची आरती कर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया।यह आरती आकर्षण का केंद्र रहा। वहीं मां के विधि-विधान से भोग लगाकर भक्तों ने मां के जयकारे लगाकर प्रसाद ग्रहण किया।मंदिर के मुख्य पुरोहित भरत चक्रवर्ती ने बताया कि 61 सालों से मां की पूजा बंगाली रीति-रिवाज से श्री श्री श्यामा काली मंदिर में भव्य रुप से होती चली आ रही है।पूजा को सफल बनाने में मां श्यामा काली मंदिर के नवयुवक पूजा समिति के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।पूजा समिति के शशि सहा, मिंटू सीकदार आनंद शाह, सुमित नाग, गौरव शाह,आकाश सिंह, रोहित बर्मन ,साधु बैसाख नारायण सीकदार ,सोनू सीकदार ,राकेश, वंश चक्रवर्ती,विकास, भोला साह, रोहित चक्रवर्ती, मोहित चक्रवर्ती, संजू ,पीयूष अमरनाथ सिन्हा, शेष नाथ सिंह,सौरभ रोशन ने मां की पूजा को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.