मुजफ्फरपुर। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को वीरता पुरस्कार प्राप्त सैनिकों के बारे में जानकारी दी जाएगी।
स्कूलों में वीर गाथा प्रोजेक्ट शुरू किया जा रहा है। इसके अंतर्गत कक्षा तीन से 12 वीं तक के छात्रों को वीर सैनिकों के बारे में जानकारी देकर उन्हें प्रेरित किया जाएगा।
छात्र अपनी सोच को कहानी, निबंध और पेटिंग के माध्यम से अभिव्यक्त करेंगे। यह कार्यक्रम सरकारी स्कूलों में 20 नवंबर तक चलेगा।
इससे बच्चों के प्रतिभा का विकास होगा। राज्य शिक्षा परियोजना निदेशक श्रीकांत शास्त्री ने डीइओ को पत्र लिखकर निर्देश दिया है कि वह सभी स्कूलों में यह कार्यक्रम शुरू कराएं।
डीइओ अब्दुस्सलाम अंसारी ने बताया कि छात्रों को वीरता पुरस्कार प्राप्त सैनिकों के बारे में जानकारी गैलेंट्री अवार्ड की वेबसाइट से मिल सकती है।
हर जिले से दस छात्रों की इंट्री राज्य मुख्यालय को भेजी जाएगी। कक्षा तीन से पांच तक के छात्रों को वीरता पुरस्कार प्राप्त सैनिकों पर 150 शब्दों में निबंध या कविता लिखनी है।
छात्र पेटिंग भी बना सकते है वहीं कक्षा छह से आठ के छात्रों को 300 शब्दों में निबंध या कविता जबकि कक्षा नौ से दस के छात्रों को 750 शब्दो
और 11 वीं से 12 वीं कक्ष तक के छात्रों को एक हजार शब्दों में निबंध या कविता लिखनी है।
