मुजफ्फरपुर। डीएलएड की प्रथम वर्ष की परीक्षा 15 और द्वितीय वर्ष की परीक्ष 24 नवंबर से होगी।
यह परीक्षा पांच केंद्रों पर होगी। इसके लिए जिला शिक्षा कार्यालय ने केंद्रों की सूची जारी कर दी है।
इसके अंतर्गत प्रथम वर्ष में 2297 और द्वितीय वर्ष में 1962 छात्र शामिल होंगे। परीक्षा के लिए बीबी कॉलेजिएट, मुखर्जी सेमिनरी, चैपमैन स्कूल, जिला स्कूल और
मारवाड़ी हाईस्कूल को केंद्र बनाया गया है। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक जबकि दूसरी पाली
दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने जिला प्रशासन को पत्र लिख कदाचारमुक्त परीक्षा कराने का निर्देश दिया है,
साथ ही छात्रों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिलाने के समय सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने पर जोर दिया गया है।


