मुजफ्फरपुर : चंद्रग्रहण 19 नवंबर को

मुजफ्फरपुर। आगामी चंद्रग्रहण 19 नवंबर को लगेगा। यह सुबह 11 बजेकर 34 मिनट से शुरू होकर शाम 5 बजकर 33 मिनट पर समाप्त होगा।वैज्ञानिकों के अनुसार 19 नवंबर को लगने वाला चंद्रग्रहण उत्तरी यूरोप, अमेरिका, आस्ट्रेलिया और पूर्वी एशिया में दिखाई देगा।दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत में यह चंद्रग्रहण दिखाई नहीं देगा। बताया जा रहा है कि पूर्वोत्तर के राज्यों अरुणाचल प्रदेश और असम में कुलदेर के लिए चंद्रग्रहण दिखाई देगा लेकिन यह आंशिक ही होगा। ऐसे में भारत में सूतक काल भी नहीं होगा। ज्योतिषियों के अनुसार, सूतक काल वहस्थिति होती है जब प्रकृति अत्याधिक संवेदनशील स्थिति में रहती है। इसमें शुभ कार्य नहीं किए जाने चाहिए।ग्रहण के दौरान सूतक में भगवान का भजन करना सर्वोतम माना जाता है। खाना खाना और बनाना दोनों वर्जित है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.