मुजफ्फरपुर। नगर विकास विभाग के लचर रवैये के कारण हवा प्रदूषण के स्तर पर नियंत्रण नहीं लग रही है। हालात यह है कि जिले के प्रदूषण स्तर पर नियंत्रण के लिए उपकरण खरीद की फाइल तीन महीने से धूल फांक रही है।
खरीद के लिए अभी तक टेंडर भी नहीं हुआ है। बताया जाता है कि क्लीन एयर प्रोग्राम में मुजफ्फरपुर को शामिल किए जाने के बाद केंद्र सरकार ने
प्रदूषण नियंत्रण के उपाय के लिए पांच करोड़ रुपए भी आवंटित किए, लेकिन उसका कोई प्रयोग अब तक नगर निगम नहीं कर पाया है।
लॉकडाउन खत्म होने के बाद जिले में प्रदूषण का स्तर दो साल पहले के स्तर के पास पहुंच रहा है। नगर निगम ने क्लीन एयर प्रोग्राम की राशि से
जिन उपकरणों के खरीदने की योजना बनाई, उस पर नगर विकास विभाग की नजर अब तक नहीं पड़ी है। क्लीन एयर प्रोग्राम के अंतर्गत एक सुपर
कसर मशीन, सड़कों पर झाड़ू देने वाला वाहन व पानी छिड़काव के लिए वाहन की खरीद होनी है। मुख्य चौक-चौराहों पर पानी का फव्वारा लगाना है।
ये सारी योजनाएं प्रोग्राम के तहत प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बनाई है। दुनिया के 20 सबसे प्रदूषित शहरों में शुमार मुजफ्फरपुर की हवा
साफ करने के लिए एक साल पहले शुरू हुआ क्लीन एयर प्रोग्राम धरातल पर नहीं उतर सका है।
