मुजफ्फरपुर: मिठाई दुकानों की जांच में मिली गड़बड़ी

मुजफ्फरपुर। शहर में खाद्य संरक्षा की टीम ने मिठाई दुकानों की जांच की। इसमें 25 फीसदी दुकानों में अलग-अलग गड़बड़ियां मिली है।जिला खाद्य संरक्षा पदाधिकारी सुदामा चौधरी के अनुसार 25 से अधिक दुकानों में गड़बड़ी मिली है।12 दुकानों में लाइसेंस नहीं थे। छह दुकानों में व्यवस्था सही नहीं थी, वहीं सात दुकानों में मिठाई की गुणवत्ता में कमी पाई गई।इन सात दुकानों से अलग-अलग मिठाइयों के 50 से अधिक सैंपल लिए गए है। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने बताया कि भगवानपुर में एक मिठाई सहहोटल की जांच करने पर उनके यहां रसोई में काफी गड़बड़ी मिली। सफाई का ध्यान नहीं रखा गया था।छाता चौक स्थित कई मिठाई दुकानों की जांच में भी काफी गड़बड़ी मिली। कलमबाग रोड स्थित एक मिठाई दुकान में मिठाई की वैधता तिथि नहीं दिखी।दुकानों में लाइसेंस भी बाहर नहीं लगाए गए थे। कच्ची पक्की स्थित एक मिठाई दुकान में गुणवत्ता का अभाव देखा गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.