मुजफ्फरपुर : स्वास्थ्य कर्मचारियों को हटाने पर मांगा जवाब

मुजफ्फरपुर। स्वास्थ्य कर्मचारियों को हटाने के मामले में मुख्यमंत्री ने सिविल सर्जन से जवाब मांगा है।कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए जिले में स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य कर्मचारियों की बहाली की थी।

इसमें अनियमितता के बाद सरकार ने इसे रद्द कर दिया । मुख्यमंत्री के जनता दरबार में स्वास्थ्य कर्मचारियों के रूप में बहाल हुई

 

एएनएम ने पुन: बहाल करने की अपील की है। एएनएम की गुहार सुनने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सिविल सर्जन को पत्र भेज कर जवाब मांगा है।

सिविल सर्जन डॉ. विनय शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री के जनता दरबार में कई एएनएम ने बहाल करने की अपील है। जिस पर जवाब मांगा गया है। सौजन्य : प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.