मुजफ्फरपुर : कठिन परिस्थितियों में रहने वाले बच्चों को हॉस्टल की मिलेगी सुविधा

मुजफ्फरपुर। कठिन परिस्थितियों में रहने वाले गरीब बच्चों को पढ़ाई के साथ ही रहने के लिए हॉस्पटल की सुविधा दी जाएगी।वैसे बच्चे जिनकी पहुंच में विद्यालय की सुविधा नहीं है। उनका नामांकन सरकारी स्कूल में करा हॉस्टल की सुविधा दी जाएगी।साहेबगंज बाजार स्थित हाइस्कूल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय हॉस्टल बनाने का प्रस्ताव विभाग की ओर से बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य मुख्यालय को भेजा गया है।डीपीओ सर्व शिक्षा अभियान अमरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि इसी सत्र से नामांकन व आवासन की व्यवस्था करने का निर्देश है।अभी अस्थायी हॉस्टल बनाया जा रहा है। यहां 100 बच्चों के रहने के लिए पर्याप्त कमरे, शौचालय व स्नानघर उपलब्ध है।बताया कि चिन्हित बच्चों का नामांकन पहली से आठवीं कक्षा में नजदीक के स्कूलों में कराया जाएगा।विभाग की ओर से वित्तीय वर्ष 2019-20 में उग्रवाद प्रभावित मुजफ्फरपुर के साथ नवादा, गया, बांका व औरंगाबाद जिले में एक-एक आवासीय विद्यालय और हॉस्टल वंचित बच्चों के लिए स्वीकृत है।हालांकि, वर्ष 2021-22 के बजट व वार्षिक कार्ययोजना में सभी आवासीय विद्यालयों को नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय हॉस्टल में परिवर्तित कर दिया गया।विभाग की ओर से कहा गया कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय हॉस्पटल का संचालन शुरू करना आवश्यक है। ताकि स्कूल की सुविधा से वंचित बच्चों को अविलंब हॉस्टल की सुविधा दी जा सके।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.