मुजफ्फरपुर: बिहार बोर्ड के मैट्रिक की सेंटअप परीक्षा में लापरवाही पर एचएम को चेतावनी

मुजफ्फरपुर। बिहार बोर्ड के मैट्रिक की सेंटअप परीक्षा में लापरवाही बरतने पर 59 एचएम को चेतावनी दी गई है।बतया जाता है कि यह सेंटअप परीक्षा आगामी 12 से 20 नवंबर तक होनी है। इसकी विभाग से लेकर स्कूल तक तैयारी चल रही है।वहीं बोर्ड की ओर से सभी स्कूलों के लिए परीक्षा सामग्री भेज दी गई है। जिसका उठान डीएन हाईस्कूल से करने के लिए विभाग ने रोस्टर तैयार किया है।

शुक्रवार से सभी स्कूलों को वितरण शुरू कर दिया गया। प्रथम दिन 204 स्कूलों को बुलाया गया था, लेकिन 145 स्कूल की परीक्षा सामग्री ले गए।डीइओ के अनुसार विद्यालय कोड के अनुसार तीन दिनों का कार्यक्रम तय करते हुए माध्यमिक स्तर की शिक्षा प्रदान करने वाले सभी विद्यालयों के प्रधानों को निर्देश दिया गया थाकि अपने प्रश्नपत्र का उठाव अपने निर्धारित समय और तिथि को डीएन हाईस्कूल गोला रोड करेंगे, लेकिन शुक्रवारशाम पांच बजे तक 59 स्कूल अपना प्रश्नपत्र नहीं ले गए। यह बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के परीक्षा अधिनियम 1981 का कठोर उल्लंघन है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.