मुजफ्फरपुर : दिसंबर में होगी सीटीइटी परीक्षा, सैंपल पेपर जारी

मुजफ्फपुर। अगले महीने 16 दिसंबर से 13 जनवरी तक सीटीइटी की ऑनलाइन परीक्षा होगी।इसके लिए सीबीएसइ ने केंद्रीय शिक्षा पात्रता परीक्षा (सीटीइटी) 2021 के अभ्यर्थियों के लिए सैंपल प्रश्न पेपर जारी किया है।बोर्ड की ओर से कहा गया है कि परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी सीबीएसइ के अधिकारिक वेबसाइट से सैंपल पेपर डाउनलोड कर सकते है।पेपर 1 (कक्षा एक से पांच) और पेपर 2( कक्षा छह से आठ) के लिए अलग-अलग प्रश्न का सैंपल पेपर तैयार किया गया है।सीटीइटी 2021 का आयोजन इस बार ऑनलाइन मोड में होगा। 16 दिसंबर 2021 से 13 जनवरी 2022 तक परीक्षा का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।जिले में डीएवी पब्लिक स्कूल मालीघाट को मॉक सेंटर बनाया गया है। जहां अभ्यर्थी परीक्षा का अभ्यास कर रहे है।अब सभी विषयों के लिए सैंपल पेपर जारी किया गया है। कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।दिसंबर के प्रथम सप्ताह में इसके लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.