मुजफ्फरपुर। शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा में बंद सजायाफ्ता महिला बंदियों के बच्चों के भरण-पोषण के लिए प्रत्येक माह दो हजार रुपये दिए जा रहे है।
जेल प्रशासन की पहल पर आवासीय बाल संरक्षण विभाग की ओर से यह राशि दी जा रही है।
फिलहाल सेंट्रल जेल में बंद दो महिला बंदियों को इस सुविधा का लाभ मिल रहा है। जेलर सुनील कुमार मौर्य के अनुसार सरकार की यह एक अच्छी पहल है।
जिन बच्चों के माता-पिता जेल में बंद है, उनके भरण-पोषण में परेशानी न हो, इसके लिए सुविधा शुरू की है।
दरभंगा के दंपत्ति जो हत्या के केस में सजायाफ्ता हैं, दोनों सेंट्रल जेल में बंद है।
उनके बच्चों को भरण-पोषण को दो हजार रुपए प्रति माह दिया जा रहा है। एक मुजफ्फरपुर के बंदी को भी यह सुविधा दी जा रही है।
इसके अलावा आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए कार्यक्रम चलाया जाता है।
महिला बंदियों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए सिलाई, ब्यूटी पार्लर, पापड़ तैयार करना, अगरबत्ती बनाने का प्रशिक्षण भी दिया जाता है। सौजन्य : प्रभात खबर
