मुजफ्फरपुर : स्पोर्ट्स टूर्नामेंट उमंग-2021 की तैयारी शुरू

मुजफ्फरपुर। एमआइटी में स्पोर्ट्स टूर्नामेंट उमंश-2021 आगामी 29 नवंबर से पांच दिसंबर तक होगा। इसके लिए तैयारी जोर-शोर शुरू हो गई है।एमआइटी स्पोर्ट्स क्लब ने इस टूर्नामेंट में शामिल होने के लिए राज्य के 70 इंजीनियरिंग और पॉलीटेक्निक कॉलेजों को आमंत्रण भेजा है।

टूर्नामेंट में चार खेल होंगे, जिसमें क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबाल और बैडमिंटन को शामिल किया गया है।आयोजन समिति की ओर से दो और खेल जोड़ने पर विचार किया गया, लेकिन अब तक अंतिम निर्णय नहीं हो सका है।टूर्नामेंट के लिए अब तक 16 टीमों की ओर से स्वीकृति मिल गई है। 20 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि सभी संस्थानों के स्पोर्ट्स क्लब और प्राचार्य को इ-मेल भेजा गया है।अभी दीपावली और छठ को लेकर छुट्टी चल रही है। 20 नवंबर तक सभी कॉलेजों का रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।बताया कि बाहर से आने वाली सभी टीमों को ठहरने और भोजन का इंतजाम कैंपस में ही किया जाएगा। 20 माह बाद हो रहे टूर्नामेंट को लेकर छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.