मुजफ्फरपुर : छात्राओं को चारित्रिक गुणों के बारे में दी जाएगी जानकारी

मुजफ्फरपुर। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में सातवीं और आठवीं कक्षा की छात्राओं को चारित्रिक गुणों के बारे में जानकारी दी जाएगी।इसके अलावा शारीरिक बदलाव के बारे में भी बताया जाएगा। यह ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों मोड में होगा।

 

छात्राओं को स्कूलों में गर्ल्स फर्स्ट कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। बिहार शिक्षा परियोजना के डीजीसी डॉ. मेनका ने बताया कि छात्राएं किसी कारणवश स्कूल नहीं पहुंच सकेंगी।

 

तब भी उनका यह कार्यक्रम नहीं छूटेगा। वे मोबाइल पर इसे सुन सकेंगी। टोल फ्री नंबर 18001219609 जारी किया गया है।

अब सोमवार से लेकर शनिवार तक दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक कॉल किया जा सकता है।9 दबाकर वे गर्ल्स फर्स्ट वॉलंटियर से भी बात कर सकती है। हर महीने 15 तारीख तक टॉल फ्री नंबर पर नए सत्र डाले जाएंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.