मुजफ्फरपुर : अपहृत छात्रा मझौलिया से बरामद

मुजफ्फरपुर। नगर थाना क्षेत्र के बनारस बैंक चौक क्षेत्र से अनैतिक कार्य के लिए अहृत आठवीं कक्षा की छात्रा मझौलिया से बरामद की गई है।

बताया गया है कि मझौलिया निवासी आरोपित लालबाबू किशोरी को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर ले गया।वहां बच्ची का सौदा करने वाला था, इस बीच वह कमरे से भाग निकली। एक दुकानदार से मदद मांगी, तो उसने फोन पर बच्ची के परिजनों से बात कराई।इसके बाद आरोपित के घर पर दबाव बनाया गया, तो वह किशोरी को मझौलिया इलाके में छोड़ कर फरार हो गया।नगर थाने की पुलिस ने बरामद किशोरी का सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराई।

किशोरी की मां ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह बनारस बैंक चौक इलाके की रहने वाली है।उसकी 15 वर्षीय बेटी का विगत दो नवंबर को ऑटो चालक मो. जलाउद्दीन उर्फ लालबाबू ने अनैतिक कार्य कराने की नीयत से घर से अपहरण कर लिया था।

नगर थाने में इसकी प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी। थानेदार ओमप्रकाश ने बताया कि बच्ची की मां के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी।आरोपित फरार है। उसकी गिरफ्तारी को छापेमारी की जा रही है। सौजन्य : प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.