मुजफ्फरपुर : ड्राइविंग के क्षेत्र में युवतियों और महिलाओं की बढ़ी रूचि

मुजफ्फरपुर। दोपहिया और चार पहिया चलाने में युवतियां और महिलाएं आगे बढ़ रही है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वर्ष 2014 में 532 युवतियों और महिलाओं ने ड्राइविंग लाइसेंस बनवाया था।वहीं 2021 में अब तक 1377 लाइसेंस जारी हो चुका है। एक जनवरी से अक्टूबर 2021 के बीच 8696 युवतियों और महिलाओं ने ड्राइविंग लाइसेंस जारी किए गए है।इससे स्पष्ट है कि विगत सात सालों में युवतियों और महिलाओं में ड्राइविंग के क्षेत्र में रूचि बढ़ी है। शहर की तरह दूर-दराज गांव में भी युवतियां व महिलाएं सड़कों पर स्कूटी चलाते हुए दिखती है।

इसमें स्कूल, कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं से लेकर शिक्षिका व महिला जनप्रतिनिधि भी इसमें शामिल है।

इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत एएनएम व बैंक में कार्यरत महिलाएं भी स्कूटी से अपनी ड्यूटी कर रही है।

कामकाजी के साथ घरेलू महिलाएं भी बच्चों को स्कूल लाने और ले जाने, शॉपिंग के लिए स्कूली से निकल रही है।साथ चार पहिया वाहन भी सीख रही है। डीटीओ जयप्रकाश नारायण का कहना है कि महिलाओं में धीरे-धीरे गाड़ी चलाने के प्रति जागरूकता बढ़ी है। वे लाइसेंस भी बनवा रही है।इनमें अधिकांश स्कूटर चलाने के लिए लाइसेंस का आवेदन करती है। कामकाजी महिलाएं के साथ कॉलेज जाने वाली छात्राएं भी कार चलाने के लिए लाइसेंस का आवेदन देती है। सौजन्य : प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.