मुजफ्फपुर। बाढ़ और बारिश से क्षति हुई खरीफ फसलों पर किसानों को कृषि इनपुट अनुदान योजना का लाभ दिया जाएगा।
किसानों को लाभ लेने के लिए डीबीटी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
20 नवंबर तक प्रभावित किसान इस योजना के लिए आवेदन कर सकते है। योजना के लिए मुजफ्फरपुर को फसल क्षति के साथ ही परती भूमि रहने के कारण मानी गई क्षति में भी शामिल किया गया है।
इस वजह से दोनों तरह के किसानों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा। असिंचित फसल क्षेत्र के लिए 68 सौ रुपये प्रति हेक्टेयर व सिंचित क्षेत्र के
लिए 18 हजार रुपए प्रति हेक्टेयर दिया जाएगा। जबकि परती भूमि के लिए भी 68 सौ रुपए प्रति हेक्टेयर अनुदान दिया जाएगा। प्रति किसान
अधिकतम दो हेक्टेयर के लिए ही अनुदान की राशि दी जाएगी। किसान को इस योजना के तहत फसल क्षेत्र के लिए न्यूनतम एक हजार रुपए का अनुदान दिया जाएगा।



