मुजफ्फरपुर। जिले में सात नवंबर को कोरोना वैक्सीनेशन अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए मेगा कैंप लगाकर लोगों का टीकाकरण किया जाएगा।
इसमें प्रथम डोज के साथ दूसरा डोज से वंचित लोगों का टीकाकरण करने को लेकर डीएम प्रणव कुमार ने आवश्यक निर्देश दिए है।
डीएम ने वीसी के माध्यम से सभी प्रखंडों के बीडीओ और प्रखंड चिकित्सा अधिकारियों के साथ मेगा अभियान को सफल बनाने के लिए गंभीरता से कार्रवाई करने को कहा।
उपलब्ध पेडिंग लिस्ट के अनुसार सभी प्रखंडों में प्रथम व दूसरे डोज से वंचित व्यक्तियों का शत-प्रतिशत टीकाकरण करने को कहा गया।

आंगनबाड़ी सेविका और आशा को निर्देश दिया गया है कि पेडिंग लिस्ट के अनुसार अपने क्षेत्र में लोगों को जागरूक करते संबंधित केंद्र पर लाना सुनिश्चित करें।
पेडिंग लिस्ट से कम से कम 50 फीसदी लाभार्थियों का टीकाकरण किया जाए। जिन क्षेत्रों में द्वितीय डोज का टीकाकरण पेडिंग लिस्ट के 50 फीसदी से कम होगा,
उन क्षेत्र में कार्यरत आशा, आंगनबाड़ी सेविका , सहायिका और महिला पर्यवेक्षिका के खिलाफ सख्ती बरती जाएगी।
बैठक में डीडीसी आशुतोष द्विवेदी, सिविल सर्जन डॉ. विनय कुमार शर्मा, टीकाकरण अधिकारी डॉ. एके पांडेय, डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधि डॉक्टर आनंद गौतम व स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद थे।

