मुजफ्फरपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) अपने शिक्षकों को तकनीकी प्रशिक्षण देकर दक्ष बनाएगा।
इसके लिए बोर्ड शिक्षकों की हाइब्रिड प्रशिक्षण दिलवाएगा। इस योजना के तहत सभी स्कूल के दो-दो शिक्षकों को शामिल करने की तैयारी की जा रही है।

सीबीएसइ माइक्रोसाफ्ट के इंजीनियरों से यह ट्रेनिंग अपने शिक्षकों को दिलवाएगा। सीबीएसई ने इसके सभी स्कूलों को पत्र भेज दिया है।
बोर्ड का कहना है कि कई शिक्षक अभी तकनीकी तौर पर पूरी तरह से दक्ष नहीं हैं, इसलिए यह प्रशिक्षण कराई जा रही है।
यह ट्रेनिंग 15 नवंबर से शुरू होगी। शिक्षकों की प्रशिक्षण के लिए तीन बैच बनाए जाएंगे। पहले बैच की ट्रेनिंग 15 नवंबर से 19 नवंबर तक होगी।
दूसरे बैच की ट्रेनिंग 22 नवंबर से 26 नवंबर तक होगी। तीसरे बैच का प्रशिक्षण 29 नवंबर से तीन दिसंबर तक होगी। सौजन्य : हिन्दुस्तान


